DevBhoomi Insider Desk • Thu, 6 Jan 2022 1:19 pm IST
बढ़ते कोविड केसों के कारण नौ जनवरी को अल्मोड़ा नहीं आएंगी प्रियंका गांधी
हल्द्वानी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा रद हो गया है। नौ जनवरी को अल्मोड़ा में उनकी रैली प्रस्तावित थी। यहां स्वराज आश्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एआइसीसी की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। स्थिति में सुधार आने पर दोबारा कार्यक्रम तय होगा।