Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 4:30 pm IST


मुनस्यारी के बर्निया गांव में एक मकान ध्वस्त


 सीमांत में बारिश का कहर जारी है। थल मुनस्यारी मार्ग घंटों बंद रहा। चीन सीमा को जोड़ने वाले तीनों मार्ग बंद हैं। तवाघाट-तिदांग मार्ग 70वें दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया। मुनस्यारी के बर्निया गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया तो बरा गांव में मकान का आंगन टूटने से मकान खतरे में आ गया है। जिले में एक दर्जन मार्ग यातायात के लिए बंद हैं।मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार बर्निया गांव में भारी बारिश से रात्रि को कुंदन सिंह पापड़ा के मकान की छत गिर गई। बारिश के चलते मकान पहले से ही खतरे में आया था। भारी बारिश के चलते परिवारजन पहले से ही सुरक्षित स्थल पर थे। रात्रि को मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान में रखा सारा सामान मलबे में दब कर नष्ट हो गया।