Read in App


• Mon, 19 Jul 2021 4:36 pm IST


मलबे में ढाई घंटे से दबे व्यक्ति ने दी मौत को मात


उत्तरकाशी के मांडो- निराकोट और कंकराड़ी में बादल फटने से जल प्रलय आया। जिस कारण कई घर मलबे में दब गए एक बुजुर्ग के करीब ढाई घंटे मलबे से दबे घर में फंसे रहे। स्थानीय युवाओं और पुलिस के जवानों की मदद से बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। रविवार रात जब मांडो गांव के गदेरे में जल प्रलय के कारण मलबा मौत बनकर बहा। इस घटना के दौरान 75 वर्षीय गैणा सिंह भी घर में सो रहे थे। तभी अचानक पानी के साथ मलबा तबाही लेकर आया। हालांकि अब उन्हें सुरक्षित बाहर निकला जा चूका है।