Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 5:06 pm IST


18 वाहनों के चालान, पांच वाहन किए सीज


परिवहन विभाग ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रवर्तन टीम ने 18 वाहनों के चालान किए हैं। जबकि पांच वाहन सीज किए गए।

आरटीओ (प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शिमला बाइपास, आईएसबीटी और सहारनपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां एक-एक वाहन को रोककर चेकिंग की गई। कुछ कमर्शियल वाहन ऐसे मिले जिनके परमिट और फिटनेस की वैधता खत्म थी। दो वाहन तेज रफ्तार से चल रहे थे। बताया कि टीम ने 18 वाहनों के चालान किए हैं। जबकि पांच वाहन सीज किए गए हैं। बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।