Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Feb 2022 10:30 am IST


प्रतिक्ष भारती करेंगे राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व


 उत्तरकाशी: आगामी 15 से 18 फरवरी को गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में चिन्यालीसौड़ के बिरजा इंटर कॉलेज के छात्र प्रतिक्ष भारती जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।  29वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 16 बाल वैज्ञानिकों के 136 प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। जिसमें जनपद उत्तरकाशी के बिरजा इण्टर कॉलेज से कक्षा 11 के छात्र प्रतिक्ष भारती के प्रोजेक्ट को द्वितीय स्थान मिला। प्रतिक्ष ने अपने प्रोजेक्ट के तहत झील से कूड़ा कचरा साफ करने के लिए एक हाइड्रोलिक बोट क्लीनर भी बनाया। जो न केवल नदी या झील के कचरे को साफ करेगा बल्कि उससे इकट्ठे किये गए कूड़े कचरे से फ्लावर पॉट व प्लास्टिक की ईंट बनाने में भी मददगार साबित होगा। छात्र का मार्गदर्शन भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सुशील उनियाल ने किया।