Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Jun 2022 4:55 pm IST


भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला


उत्तरकाशी:  गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि केंद्र व राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। यह बात विधायक ने रविवार को सुमन सभागार में उत्तरकाशी भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है।बैठक में मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने भाजपा सरकार की जनहित की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचानें पर जोर दिया। बैठक में मंडल महामंत्री सोबन सिंह राणा, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करे। बैठक में वरिष्ठ नेता महेश पंवार, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जयबीर चौहान, अरविंद बिष्ट, जितेंद्र पंवार, सरिता पडियार, उषा भट्ट, ललित सेमवाल, अनिता, राजेश राणा, भूपेंद्र चौहान, डॉ चण्डी भट्ट, राजेश राणा थे। दूसरी ओर चिन्यालीसौड़ में भी मंडल कार्यसमिति की बैठक जल विद्युत निगम के फील्ड हॉस्टल में संपन्न हुई।