Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Jan 2023 8:30 am IST

मनोरंजन

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा प्रांजल दहिया का ये गाना, खूब बनाई जा रही रील


सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और लग्न के दम पर हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सपना से ही प्रेरणा लेकर प्रांजल दहिया भी आज  हरियाणा में खूब नाम कमा रही हैं।  सपना की तरह ही प्रांजल भी म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं।  उनकी खूबसूरती के चर्चे तो होते ही हैं लेकिन उससे भी ज्यादा उनके गाने लोगों को पसंद आते हैं।
अब प्रांजल दहिया का नंगड़ा कै ब्याह दी’ गाना  सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।  इस गाने को 2 महीने पहले रिलीज किया गया था और देखते ही देखते इसके व्यूज 34 मिलियन से अधिक हो गए थे। वहीं फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम की रील तक में यही गाना इस्तेमाल किया जा रहा है। हर दूसरी रील इस गाने की आपको जरूर मिल जाएगी।  यूं तो प्रांजल दहिया का हर गाना ही काफी पसंद किया जाता है लेकिन इसकी बात ही कुछ और है।