Read in App


• Mon, 22 Mar 2021 10:28 am IST


हर व्यक्ति के काल रात खड़ी है भाजपा सरकार - स्वामी यति स्वरानंद


हरिद्वार। बहादराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा व सुबे सिंह के नेतृत्व में  हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व रानीपुर विधायक आदेश चौहान को राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर राजा गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर प्रसन्न्ता का इजहार किया। कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए नवनियुक्त मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उस पर खरा उतरेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ आमजन को लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। कोरोना काल में भी आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाने में मोदी सरकार की जितनी भी प्रशंसा की जाए। उतना कम है।  विधायक आदेश चैहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए भरपूर कोशिशें की जा रही है। सड़कें, बिजली, पानी की समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा रहा है। भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहां है कि स्वामी यतिस्वरानंद व विधायक आदेश चैहान हमेशा ही जनता के सुख दुख में सहयोगी रहते हैं। जनता से संवाद स्थापित कर समस्याओं का निस्तारण भी तेजी के साथ करते हैं। स्वामी यतीश्वरानंद के मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। विधायक आदेश चैहान भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सुबे सिंह ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद को सरकार में राज्यमंत्री बनाकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्र की जनता को सम्मान दिया है। मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अनुभव का लाभ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता के साथ पूरे प्रदेशवासियों को मिलेगा। स्वागत करने वालों में पार्षद मनोज प्रालिया, पार्षद विकास कुमार, पार्षद विपिन शर्मा, कमल प्रधान, संजय सिंह, अमित वालिया, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार पाल, सुरेश चैहान, मनोज चैहान, लव शर्मा, प्रवीण दास, अजय बबली, पंकज धीमान, पंकज बागड़ी, किशोर, ललित बागड़ी, विशाल बागड़ी, सुरेंद्र शर्मा, जतिन राणा, लक्ष्मण पाल, शिवम, नरेश, आदि शामिल रहे।