Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 1:00 pm IST

खेल

2026 में ऑस्ट्रेलिया में होगा अगला राष्ट्रमंडल खेल


पिछले 11 दिनों में हजारों एथलीट्स के शानदार परफॉर्मेंस और कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक समापन हो चुका है। अब 2026 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे। समापन समारोह में भारत के अचंता शरत कमल और निकहत जरीन ध्वजवाहक रहे। वहीं, बैंड द्वारा कई शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिले। भारत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।