Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Aug 2022 6:00 pm IST

मनोरंजन

मथुरा नगरी की ये नन्ही चिड़िया भी कान्हा भक्त, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे मगन...


कहते हैं आस्था का कोई स्वरुप या रंग नहीं होता। भावनाओं को समझने या समझाने के लिए भाषा की जरूरत नहीं होती है। इसे सच साबित कर दिखाया है, इस नन्ही चिड़िया ने...भगवान श्री कृष्ण की ये भक्त इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

ये नन्ही सी चिड़िया आपको हरे कृष्णा बोलते हुए नजर आएगी। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि मथुरा का है। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सऐप हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। 

श्री कृष्ण की भक्ति का प्रमाण आपको इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने को मिले जाएगा। दरअसल यह चिड़िया हरे कृष्णा बोलती है. 'हरि बोल' भी बोलती है. वायरल हो रहे वीडियो में बैकग्राउंड एक शख्स चीड़िया से बातें कर रहा है। और उसे हरे कृष्णा बोलने के लिए कह रहा है. शख्स के बोलते ही चिड़िया भी हरे कृष्णा का जाप करने लगती है. कुछ देर बाद चिड़िया 'हरि बोल' भी बोलती है।