Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Sep 2022 1:00 am IST

अपराध

पति और जीजा के साथ घर जारी महिला के साथ छह बदमाशों ने चार घंटे तक किया दुष्कर्म


झारखंड के पलामू से 22 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां छह बदमाशों ने महिला और उसके पति को बंधक बनाकर चार घंटे तक दुष्कर्म किया। 

फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि, सतबरवा थाना क्षेत्र की घटना है। शिकायत में बताया गया कि,  बीते शनिवार महिला, अपने पति और उसके साढू भाई के साथ जा रहे थे, तभी भलुआही घाटी के पास छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने तीनों के पास से मोबाइल और बाइक छीन ली और मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने महिला के पति और दूसरे व्यक्ति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।