Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Sep 2022 11:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

यूरोपीय संसद में भूकंप बीमा पर हो रही थी चर्चा, भूकंप आते ही बाहर भागे सभी सांसद...


आप भूकंप के बारे में सोच ही रहे हों, तभी झटके महसूस होने लगें...यह किसी के लिए भी खौफनाक मंजर होगा। यूरोपीय देश लिस्टेंस्टीन में ऐसा ही हुआ है। 

दरअसल, यूरोप की संसद में भूकंप बीमा पर सत्ता और विपक्ष के सांसद बहस कर रहे थे। उसी दौरान भूकंप के 2 झटकों से धरती कांप उठी। इसके बाद सभी सांसद चर्चा को छोड़कर बाहर भागने लगे। यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर की बतायी जा रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि, लिस्टेंस्टीन की संसद में नागरिकों को भूकंप बीमा देने के मामले में सांसद बेट्टीना पेटजोल्ड-माहर सदन को संबोधित कर रहीं थीं। तभी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। इसके बाद सांसद हंसने लगीं ओर हंसते-हंसते उन्होंने अपनी बात जारी रखी।