Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Jun 2023 11:30 am IST

खेल

अंडर-20 एथलेटिक्स में तीसरे स्थान पर भारत


महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम और 1500 मीटर में लक्षिता विनोद संडिला के स्वर्ण से भारत एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जापान (14 स्वर्ण, 4 रजत और पांच कांस्य) और चीन (11 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) के साथ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।भारत की लक्षिता विनोद संडीला ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन बुधवार को यहां महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 24.23 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। संडीला का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चार मिनट 26.48 सेकंड था जिसमें उन्होंने लगभग दो सेकंड के अंतर से सुधार करके भारत को चैंपियनशिप में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। बाद में रेजोना मलिक हीना की अगुवाई में महिला चौकड़ी ने 3:40.49 के साथ स्वर्ण जीता। कजाखस्तान (3 : 46.19) ने रजत और कोरिया (3 : 47.46) के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की रिले टीम ने 3: 08.78 के साथ रजत पदक हासिल किया।