Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Feb 2023 10:30 pm IST

मनोरंजन

रक्षा गुप्ता की शादी में इस एक्ट्रेस को निहारते नजर आये खेसारी, इंटरनेट पर वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो


इन दिनों इंटरनेट पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का एक बेहद सुपरहिट सांग 'पिया जी के मुस्की' तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में रक्षा गुप्ता की शादी का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे एक दूसरे को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का यह गाना उनकी सुपरहिट फिल्म 'डोली सजा के रखना' का है।
इस गाने को अब क 71 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुका है। वहीं 503k से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे लाल लहंगा पहने खेसारी लाल यादव के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे का डांस देख खेसारी लाल यादव उनके फैन हो गए हैं और फुल टशन के साथ उनको टक्कर देने लगे। तिरछी निगाहों से एक दूसरे पर तीर चलाते हुए आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का यह रोमांटिक वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।