एक ओर पहाड़ की जमीन पलायन से खाली होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी हैं। जो गांवों में लौटकर अपनी लगी लगाई नौकरी छोड़कर कुछ अलग करने में जुटे हैं। इन दिनों नैनीताल के मुक्तेश्वर क्षेत्र में सेब की बंपर पैदावार हो रही है। सेब की खेती करने वाले काश्तकार इससे काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के महानगरों से सेब खरीद की मांग आ रही है। क्षेत्रीय काश्तकार विद्यासागर का कहना है कि इस बार पूरी फल पट्टी में सेब की बंपर पैदावार हुई है। सेब की मांग दिल्ली महाराष्ट्र कोलकाता समेत कई बड़े महानगरों में हो रही है। रोजाना उनके पास सेब मंगवाने के ऑर्डर आ रहे हैं।