Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Sep 2021 2:36 pm IST


हिन्दी पखवाड़े पर डाला गया हिन्दी के विस्तार पर प्रकाश


बागेश्वर: बीएसएनएल उप महाप्रबंधक कार्यालय में हिन्दी पखवाड़े में हिन्दी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान हिन्दी भाषा के संरक्षण पर जोर दिया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया। अध्यक्षता करते हुए उप महाप्रबंधक एसएन रावत ने कहा क‌ि हिन्दी हमारी पहचान है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें निबंध लेखन में चंद्रा उप्रेती जोशी ने पहला, कौशल कुमार जोशी ने दूसरा और हरीश चंद्र तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रदीप कुमार, भास्कर चंद्र दास द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि कौशल कुमार जोशी, चंद्रा उप्रेती जोशी, सुरेश चंद्रा और संजय कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।