Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Jun 2022 5:40 pm IST


लावारिस श्रद्धालु का पुलिस ने किया दाह संस्कार


उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये मध्य प्रदेश के यात्रियों के ग्रुप में शामिल एक यात्री के जानकी चट्टी में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। मृतक के साथ कोई परिजन नहीं होने के कारण बुधवार को पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से ग्रुप में यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए तीर्थयात्री रतिराम पुत्र प्यारेलाल निवासी अशोकनगर मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के साथ कोई भी परिजन नहीं होने के कारण शव का अंतिम संस्कार करना चुनौती बन गया था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा, एसएसआई रमन बिष्ट, सुरेश थपलियाल, मनवीर भंडारी, जयपाल व प्रीतम ने मानवता का परिचय देते हुए मृतक यात्री का तिलाड़ी घाट पर हिंदू रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार किया। दाह संस्कार में नगर पालिका बड़कोट अध्यक्ष अनुपमा रावत व पूर्व चेयरमैन अतोल सिंह रावत ने सहयोग किया।