Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 3:49 pm IST


शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद


विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ 11:45 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। डोली शनिवार को मुखबा पहुंचेगी। श्रद्धालु आगामी छह माह तक मुखीमठ (मुखबा) में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारी सुबह 9 बजे शुरू हुई। सर्व प्रथम उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। इस बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन किए। इसके बाद अमृत बेला, स्वाती नक्षत्र प्रीतियोग शुभ लग्न पर ठीक 11:45 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद किए गए। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विशेष पूजा व गंगा लहरी का पाठ किया।