Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 May 2022 12:30 pm IST


नवनिर्मित ओणेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न्


उत्तरकाशी: कंडियाल गांव के बसंतनगर में नव निर्मित ओणेश्वर महादेव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रतापनगर क्षेत्र के इष्टदेव ओणेश्वर महादेव और अन्य देव डोलियों ने ग्रामीणों को शुभाषीस दिया।ग्राम पंचायत कंडियाल गांव के बसंतनगर में ग्रामीणों ने ओणेश्वर महादेव का भव्य मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतापनगर क्षेत्र के इष्ट देव ओणेश्वर महादेव अपने पश्वा पदम सिंह राणा के साथ यहां पहुंचे हुए हैं। पांच दिन तक चले इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शुक्रवार को विधि-विधान के साथ नव निर्मित मंदिर में ओणेश्वर महादेव की मूर्ति एवं कलश स्थापित कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इन पांच दिनो यहां शिव कथा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के इष्ट देव कालिया नाग, कपिल मुनि महाराज सहित आदि देव डोलिया भी मौजूद रही।