Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Jan 2023 2:30 am IST

मनोरंजन

डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ एक्टर बने वेब सीरीज 'तनाव' के कबीर फारूकी, दमदार एक्टिंग के कायल हैं लोग


 'तनाव' वेब सीरीज के कबीर फारूकी यानी मानव विज आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। टेलीविजन जगत का जाना माना नाम चुके मानव का जन्म 2 जनवरी, 1977 को पंजाब के फिरोजपुर में हुआ था। हिंदू-पंजाबी फैमिली से संबंध रखने वाले मानव विज एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले लुधियाना मेडिकल कॉलेज से होम्योपैथी की पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही वे प्रैक्टिस भी कर रहे थे। मानव विज सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर और डॉक्टर भी हैं। हिंदी फिल्मों के साथ-साथ ही उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। साल  2009 में उनकी शादी मेहर विज के साथ हुई थी। साल 2011 में आई फिल्म 'मम्मी पंजाबी है' में विक्रमजीत सिंह का किरदार निभाकर वे काफी हिट हो गए थे। शाहिद कपूर की हिट फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उन्होंने  इंस्पेक्टर जुझार सिंह का किरदार निभाया था। 'गुंजन सक्सेना' में भी मानव विज ने काम किया है।  2022 में रिलीज बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' में उन्होंने मोहम्मद गौरी का किरदार निभाकर अपनी अलग छाप छोड़ी है।