Read in App


• Fri, 1 Dec 2023 4:18 pm IST


Smart Phone से स्मार्ट हो रही चंपावत की महिलाएं


चंपावत। स्मार्टफोन की वजह से पर्वतीय महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। तकनीक को समझने के साथ महिलाओं के शिक्षा के स्तर में भी सुधार हुआ है। स्मार्टफोन की मदद से महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रही हैं। महिलाओं में जागरूकता का स्तर भी बढ़ा है। पूरन राय के लघु शोध में यह बात सामने आई है। चंपावत जिला मुख्यालय की रहने वाली पूनम राय ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का चंपावत की ग्रामीण महिलाओं पर प्रभाव जानने के लिए लघु शोध किया।चंपावत पीजी कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डा. भूपेंदर औलख के निर्देशन में किए शोध में सामने आया कि पहाड़ की महिलाएं औसतन हर दिन दो से चार घंटे मोबाइल फोन में व्यतीत कर रही हैं। 61 प्रतिशत महिलाएं घर से ही अपने व्यवसाय का ऑनलाइन प्रमोशन कर रही हैं। 58 प्रतिशत महिलाएं अपने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा में सहायता करने में सक्षम हैं। ऑनलाइन खरीदारी व ई-पेमेंट करने में भी महिलाएं सशक्त हो रही हैं।