Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 11:35 am IST

नेशनल

ग्रीस में बड़ा हादसा, 7 लोगो की मौत


उत्तरी ग्रीस में शुक्रवार तड़के एक राजमार्ग पर एक टोल स्टेशन पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात प्रवासियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि अस्पताल में इलाज करा रहा चालक 14 अन्य शरणार्थियों को किसी अन्य देश ले जा रहा था। घायलों में पाकिस्तान के चार, अफगानिस्तान से एक और दो लोग नेपाल के हैं।हादसे में मारे गए 7 लोगों में एक महिला भी शामिल है। अभी मृतकों की राष्ट्रीयता के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है। बता दें, एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका में गरीबी और संघर्ष से भाग रहे लोगों के लिए ग्रीस यूरोपीय संघ में सबसे लोकप्रिय मार्गों में से एक है। ग्रीस में गुप्त ढंग से प्रवेश करके ये शरणार्थी तुर्की तट के पास से खतरनाक समुद्री मार्ग होते हुए यूरोप के लिए पहुंच बनाते हैं।