Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 May 2022 6:00 pm IST

मनोरंजन

पति राज कुंद्रा के नक्शे कदम पर चलीं शिल्पा शेट्टी


बॉलीवुड की सबसे फिटेस्ट एक्ट्रेस मानी-जाने वाली शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने पोस्ट से फैंस के बीच खलबली मचा दी हैं। शिल्पा शेट्टी फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव रहती हैं। फिटनेस की बात हो या फैशन से फैंस को इम्प्रेस करना शिल्पा हर चीज में परफेक्ट हैं। लेकिन अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के नक्शे कदम पर चलती हुई नजर आईं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से कुछ समय तक दूर रहने का एलान कर अपने फैंस का दिल पूरी तरह तोड़ दिया है।शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में धड़कन गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपनी नहीं बल्कि एक प्लेन ब्लैक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'सोशल मीडिया से बहुत ज्यादा ऊब गई हूं और हर चीज अब एक जैसी लग रही है। मैं तब तक के लिए सोशल मीडिया से गायब हो रही हूं, जब तक मैं एक नया अवतार नहीं ढूंढ लेती। शिल्पा शेट्टी की इस घोषणा के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट करके एक्ट्रेस से सोशल मीडिया से दूर होने की वजह पूछा रहे हैं।