प्रदेश में अगले चार दिन तक पड़ सकती है गर्मी की मार
प्रदेश में मानसून आने के बाद भी कुछ दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन भी पारा चढ़ने की आशंका है। वहीँ कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपद में बारिश होने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहेगा।