Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 1:00 pm IST


जानिए मशरूम के ऐसे चमत्कारी फायदे जो बनाते है इसे सेहत के लिए 'रामबाण'


मशरूम को सेहत के लिए 'रामबाण' माना जाता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो इसके बेहतरीन स्वाद के लिए इसे खाना तो बहुत पसंद करते हैं लेकिन शायद ही इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। आइए जान लेते हैं शरीर को इससे होने वाले फायदों के बारे में..

रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए - मशरूम का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसे एक नैचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत का काम भी करते हैं। 

दिल की सेहत के लिए - मशरूम का सेवन दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स और कई तरह के एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यदि कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

डायबिटीज - डायबिटीज के मरीजों के लिए मशरूम को बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है, साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती है। यह शरीर में इंसुलिन के निर्माण में भी मदद करता है।