Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 8 Jan 2023 4:00 am IST

नेशनल

सेशेल्स में गांधी और मंडेला की प्रतिमा से की गयी अभद्रता, भारतीय उच्चायोग ने जताई नाराजगी


विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी और नेल्शन मंडेला की प्रतिमा के साथ बर्बरतापूर्ण कृत्य किया गया। 

वहीं इस अभद्रता को लेकर भारत सरकार ने नाराजगी जताई है। साथ ही उच्चायोग ने इस मामले में कार्रवाई के लिए सेशेल्स के अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया। 

दरअसल, विक्टोरिया में फ्रीडम स्क्वायर के सामने पीस पार्क में  भारतीय उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग और सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे ने महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण बीते साल 2022 के जून माह में किया गया था।