Read in App


• Tue, 7 Nov 2023 4:19 pm IST


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की दरियादिली, सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल भेजा अस्पताल


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट की दरियादिली देखने को मिली है. उन्होंने संवेदनशीलता का उदाहरण देते हुए सड़क हादसे में घायल एक घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेजा. साथ ही सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए. दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट मंगलवार को हल्द्वानी से पंतनगर की ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जा रहे थे.