Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 7:14 pm IST


नहर के लिए फूटा गुस्सा, दो घंटे हाईवे जाम


हल्द्वानी। गौलापार की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करने की मांग को लेकर किसान शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने धरना प्रदर्शन कर दो घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में किसान सुबह ही कालीचौड़ मंदिर के पास जमा हो गए। उन्होंने नारेबाजी कर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि नहर में पानी न आने के कारण क्षेत्र के टमाटर की फसल सूख रही है। गेहूं की बुआई प्राभावित हो रही है। जानवरों को पीने के लिए पीने का पानी तक नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में डीएम को कई बार पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। आपदा के कारण गौलापार की करीब डेढ़ किमी की सिंचाई नहर को काफी नुकसान पहुंचा है।