Read in App


• Tue, 4 May 2021 12:55 pm IST


सरकारी कर्मचारियों के लिए महिलाएं तैयार कर रहीं 10 हजार %खादी मास्क%


उधमसिंह नगर-कोरोना काल में शासकीय कार्यालयों और कंट्रोल रूम में तैनात सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रामीण महिलाएं 10 हजार खादी मास्क तैयार कर रही हैं। 100 महिलाओं की ओर से जल्द ही खादी मास्क तैयार होने के बाद मास्क निशुल्क बांटे जाएंगे। कोरोना काल में ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार देने के लिए डीएम ने पहल की है। डीएम रंजना राजगुरू की ओर से ग्रामीण महिलाओं को 10 हजार खादी मास्क बनाने का लक्ष्य दिया गया है। ग्राम मल्सी समेत अन्य ग्राम पंचायतों में दस महिला समूह खादी मास्क तैयार कर रहे हैं।