Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 1:55 pm IST


कृषि कानूनों की वापसी पर किसानों में जश्न


हल्द्वानी। तीनों कृषि कानूनों के वापस होने पर शुक्रवार को गौलापार में किसानों ने जश्न मनाया। किसान खुशी से झूम उठे। इस दौरान मिठाई बांटी गई। किसानों ने इसे अपनी जीत बताया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर इस फैसले का स्वागत किया। गौलापार में जुटे किसानों ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद किसानों को सफलता मिली है। सरकार ने देर से फैसला किया है। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह पवार, प्रधान बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, अर्जुन सिंह बिष्ट, मनजीत सिंह, लखबीर सिंह, गज्जन सिंह, नारायण सिंह, गुरमीत सिंह, कमल संधू, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।