Read in App


• Wed, 22 Nov 2023 3:13 pm IST


कार्तिक आर्यन से लीजिए Cool दिखने के जबरदस्त टिप्स


जिस तरह से लोग कार्तिक की एक्टिंग के फैन हैं, ठीक उसी तरह से वो अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं। उनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। उनका हर लुक बेहद क्लासी और स्टाइलिश होता है। इसी के चलते आज हम आपको कार्तिक के कुछ बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी उससे टिप्स लेकर अपना जलवा दिखा सकें। 

फॉर्मल लुक - अभिनेता कार्तिक आर्यन का फॉर्मल लुक काफी ज्यादा क्लासी रहता है। अगर आप अपने ऑफिस में फॉर्मल लुक कैरी करना पसंद करते हैं, तो कार्तिक के लुक्स पर नजर जरूर डालें।

ब्लेजर रहता है परफेक्ट - जींस और टीर्शर्ट के साथ ब्लेजर काफी क्लासी लुक देता है। अगर आप पूरी तरह से फॉर्मल लुक कैरी नहीं करना चाहते तो ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 

को-ऑर्ड सेट - लड़कियों के साथ-साथ बाजार में अब लड़कों के लिए भी बेहद क्लासी के को-ऑर्ड सेट आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में आप अपने कलेक्शन में इसे शामिल कर सकते हैं।

दिखना है कूल तो परफेक्ट है ये लुक - अब जब सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। ब्लैक रंग की हूडी के साथ ब्लू जींस कमाल की लगेगी। 

एथनिक लुक - अभिनेता कार्तिक आर्यन का एथनिक लुक बेहद ही कमाल का होता है। एथनिक लुक्स के लिए आप कार्तिक के सोशल मीडिया पर नजर डाल सकते हैं। उनका  कुर्ता-पायजामा लुक भी कमाल का है।