Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Aug 2021 7:36 pm IST


कण-कण में विराजमान है भगवान शिव... स्वामी कैलाशानंद


 कण-कण में विराजमान हैं भगवान शिव.. स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान शिव प्रत्येक व्यक्ति के कण-कण में विराजमान है और सर्वहितकारी हैं। जिनकी आराधना व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रावण के पवित्र  मास में आयोजित भगवान शिव की आराधना के आठवें दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान आशुतोष का विधि विधान से किया गया श्रंगार एवं पूजन सहस्त्र गुणा पुण्य फलदाई होता है। भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है।  इस अवसर पर अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, लाल बाबा, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।