Read in App


• Mon, 4 Mar 2024 5:26 pm IST


ग्रामीण कूड़ा निस्तारण में होने वाले खर्च में सहयोग करेंगे


लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम पंचायत कोलीढेक में कूड़ा वाहन का संचालन शुरू हो गया है। कूड़ा निस्तारण में होने वाले व्यय को गांव के लोग आपसी सहयोग से वहन करेंगे। कूड़ा वाहन सप्ताह में एक दिन हर घर से कूड़ा एकत्र करेगा।रविवार को कोलीढेक की ग्राम प्रधान सबरजान और स्वच्छता समिति की अध्यक्ष कंचन ढेक ने कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष कंचन ने बताया कि गांव के कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा वाहन की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत के सभी लोग कूड़ा वाहन में आने वाले खर्च में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव के कूड़े को एकत्र कर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जाएगा। वहां राष्ट्रीय ग्रामीण विकास पंचायतीराज संस्थान से आशीष पैन्यूली, विनोद सिंह ढेक, यतीश देव, सतीश पुनेठा, मनोहर ढेक, इंदर देव, गिरीश सिंह ढेक, सुनीता, रुबीना बेगम आदि मौजूद रहे।