Read in App


• Sun, 13 Jun 2021 10:39 am IST


सीमांत जिले में मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई दिक्कत, 14 सड़कें बंद


पिथौरागढ़- सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से 14 सड़कें बंद हैं। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपूलेख सड़क दूसरे दिन भी नहीं खुल पाई। इस सड़क के बंद होने से सीमांत के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर चल रही हैं। नदी किनारे रह रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमांत जिले के गंगोलीहाट में सर्वाधिक 43 एमएम बारिश हुई। धारचूला में 26, डीडीहाट में 14, मुनस्यारी में 5.50 और पिथौरागढ़ में 4.50 एमएम बारिश हुई।