Read in App

Rashmi Panwar
• Fri, 14 Oct 2022 4:32 pm IST

वीडियो

विधायक विनोद चमोली ने गिनाई केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां



हरिद्वार में प्रथम बार भाजपा के पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निर्वाचित होने तथा पंचायत चुनाव में सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व को देते हुए धर्मपुर विधायक चमोली ने आज भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा मीडिया के समक्ष रखा। राज्य सरकार की और अनेक सफल योजनाओं एवं कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए इन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य में पुष्कर धामी एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार चहूंमुखी विकास के लिए कार्य कर जनता का निरंतर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। केंद्र एवं राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार होने का लाभ उत्तराखंड को निरंतर मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल , कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर , मंडल अध्यक्ष विजय थापा, धर्मपाल रावत, संदीप मुखर्जी, विजय भट्ट उपस्थित रहे।