Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Apr 2023 4:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

रूसी रक्षा मंत्रालय के पूर्व गार्ड ने बताया, पुतिन को है ‘कोरोना का खतरा और खुद की हत्या का डर’


रूस-यूक्रेन के युद्ध को एक साल का वक्त पूरा हो गया है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी हत्या का डर सताने लगा है। 

दरअसल, अपनी जान बचाने के लिए सीक्रेट ट्रेन और रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के पूर्व गार्ड ग्लीब काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रक्षा के लिए किए गए तमाम उपायों के बारे में जानकारी दी है। काराकुलोव ने बताया कि, रूसी राष्ट्रपति के अलग-अलग शहरों में एक तरह के ऑफिस है। वो अपने ठिकाने को छिपाने के लिए एक गुप्त ट्रेन नेटवर्क का इस्तेमाल करते है। 

बता दें, ग्लीब काराकुलोव ने पुतिन से जुड़ी यह जानकारी एक राजनीतिक सूचना संगठन डोजियर सेंटर के साथ इंटरव्यू में दी है। ग्लीब ने बताया कि, रूसी राष्ट्रपति को सबसे ज्यादा कोविड और अपनी जिंदगी खोने का डर है। वो अधिकतर समय बंकर की तरह बने हुए निजी आवासों में बिताते हैं। इसके साथ ही वह लोगों से दूर रहते हैं। वह अभी भी कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। वो बहुत ही आत्म केंद्रित नेता हैं। उन्हें अपनी चिंता रहती है।