Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 10:59 am IST


कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की वर्षा की संभावना, इन जिलों में हो सकता है हिमपात


हल्द्वानी/बागेश्वर/पिथौरागढ़  : कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार को कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में साढ़े तीन हजार मीटर व उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में होने वाले बदलाव से ठिठुरन में तेजी आएगी।बुधवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश जगहों पर आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि दोपहर बाद चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। 21 अक्टूबर से मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा। जिसके साथ सर्द भी बढ़ने लगेगी।