Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 21 Aug 2021 8:56 pm IST

राजनीति

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी युवक कांग्रेस


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित राधे कृष्ण धाम में आयोजित युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचारमंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका अदा करेगी। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार वादों को पूरा करने व जनसमस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही है। 
 महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तैयार हैं। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक सीट पर बूथवार अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, वरुण बालियान, विधानसभा अध्यक्ष इरफान चेची, सैजद, जिला प्रवक्ता नीतू बिष्ट, माधव बेदी, नोमान अंसारी, मनीष सिंह, मेहरूप सलमानी, विकास कुमार, रजत जैन, करण सिंह राणा, नितिन शर्मा, शिवकुमार राजपूत, मनीष सिंह, दीपक कोरी, नीतू शर्मा, जय यादव, अनिल ठाकुर आदि शामिल रहे।