Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Aug 2022 3:53 pm IST


बालिकाओं ने ग्रेपलिंग में दिखाया दम


गौलापार स्टेडियम में शुक्रवार को सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन आठ मुकाबले हुए। इसमें हल्द्वानी की पावना खाती ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में 22 राज्यों से 980 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन अंडर-11 वर्ग के बालक और बालिकाओं के मुकाबले हुए। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में हल्द्वानी की पावना खाती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। वहीं तेलंगाना की गोमती ने रजत पदक, राजस्थान की आकांक्षा और हरियाणा की लक्षिता ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस मौके पर भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के महासचिव बृजनंदन शर्मा, जगमेंद्र पांचाल, विनोद शर्मा, देव सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह राठौर, तारा बिष्ट, चेतन भट्ट आदि मौजूद रहे।