Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 8:07 am IST


उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। दो दिन राहत के बाद शनिवार से तीन दिन तक कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। इसको लेकर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, गढ़वाल में फिलहाल बारिश थमने से राहत है और सभी प्रमुख मार्ग सुचारू हैं, लेकिन कुमाऊं में दुश्वारियां बरकरार हैं। पिथौरागढ़ में भूस्खलन से दो मकानों को खतरा पैदा हो गया है।