Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 May 2022 4:31 pm IST


'नायरा' जैसी ग्लोइंग स्किन चाहने वाले करें ये 5 काम


ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी टीवी जगत की पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। नायरा बनकर शिवांगी ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। शिवांगी जोशी की एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनके स्टाइल और फैशन के भी दीवाने हैं। कभी ग्लैमरस तो कभी खूबसूरत नायाब लुक्स से शिवांगी जोशी हर किसी का मन मोह लेती हैं। शिवांगी के स्टाइल के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का राज जानने के लिए भी बेकरार रहते हैं। आइए जान लेते हैं सभी की चहीती नायरा के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में....

1. गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत - शिवांगी अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुने पानी और शहद के साथ करती हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ डाइजेशन को ठीक रखने में भी मदद करता है, साथ ही त्वचा पर भी अंदरूनी निखार आता है।

2. ग्रीन जूस - शिवांगी जोशी डिटॉक्स ड्रिंक लेने के कुछ देर बाद ग्रीन जूस लेती हैं। इस जूस में मौसमी सब्ज़ियों के साथ-साथ हेल्दी फ्रूट्स भी शामिल होते हैं। भले ही इसका स्वाद शिवांगी को कम पसंद आए लेकिन वह रोजाना पीती हैं।

3. सनस्क्रीन का कमाल - कभी भी बाहर जाने से पहले शिवांगी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से खुद को बचाने के लिए नायरा हमेशा सनस्क्रीन लगाती हैं।

4. होममेड फेस पैक्स - अपनी त्वचा को निखारने के लिए, शिवांगी होममेड पैक्स का इस्तेमाल करती हैं। मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, कच्चा दूध और चंदन का पाउडर जैसी नैचुरल और घरेलू चीजों से बने फेस पैक शिवांगी लगाना पसंद करती हैं।

5. सोने से पहले जरूर करें ये काम - शूटिंग के चलते शिवांगी को अक्सर हैवी मेकअप करना पड़ता है। लेकिन वो रात को सोने से पहले हमेशा मेकअप रिमूव करके मॉइश्चराइजर लगाकर ही सोती हैं।