Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Oct 2021 8:46 pm IST


जन्मे राम रघुराई, अवध में बाजे बधाई


भीमगोड़ा की रामलीला में भगवान श्री राम का जन्म हुआ। जिसके बाद क्षेत्र में लोगों ने उत्सव की तरह राम जन्म पर खुशी मनाई। रंगमंच पर कैलाश लीला और राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता कन्हैया खेवड़िया, अध्यक्ष रमेश गुप्ता, महामंत्री पवन कुमार, पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान, प्रमोद घिल्डियाल, प्रशांत शर्मा समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित किया। कैलाश लीला में रावण-नंदीगण संवाद हुआ। जब रावण का विमान कैलाश पर्वत से जाने वक्त रुक गया। भगवान शंकर ने रावण का अहंकार तोड़ा। रावण वेदवती संवाद के बाद राम जन्म का मंचन दिखाया गया। राजा दशरथ की तीनों रानियों ने खीर खाकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न को जन्म दिया। राम के जन्म होते ही रंगमंच पर खुशियां मनाई गई।