Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Oct 2021 4:17 pm IST

जन-समस्या

देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा के लिए यात्री कर रहे एडवांस बुकिंग, ये होगा किराया


उत्तराखंड में गत आठ अक्तूबर से शुरू देहरादून- हल्द्वानी - पंतनगर- पिथौरागढ़ सेवा को यात्रियों का शानदार रुझान मिला है। किराया ज्यादा होने के बावजूद सेवा फुल चल रही है, साथ ही आगे की बुकिंग भी आ रही हैं। विभाग इस रूट पर किराए में और राहत देने पर विचार कर रहा है। बीते सप्ताह को उड़ान योजना के तहत देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू हुई थी। इस रूट पूर्व में संचालित विमान सेवा के मुकाबले हेली सेवा का किराया करीब चार गुना महंगा पड़ रहा है, इस कारण शुरुआत में सेवा के लिए यात्री मिलने पर संदेश जताया जा रहा था। लेकिन सेवा के शुरुआती दिन उत्साह जनक रहे हैं। फिलहाल किसी भी दिन सीट खाली होने की समस्या पेश नहीं आई है। सीधे पिथौरागढ़ के साथ ही हल्द्वानी- पंतनगर के लिए भी यात्री आसानी से मिल रहे हैं। इस रूट पर हेली सेवा में पांच सीट उपलब्ध हैं, अगले महीने तक एक सीट और बढ़ने की उम्मीद है। इधर, सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़, गौचर के लिए शुरू सेवा में सात सीट उपलब्ध हैं। इस सेवा का लाभ चारधाम जाने वाले यात्री भी ले रहे हैं। अभी दोनों जगह सेवा नियमित चल रही है।