Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 Aug 2021 5:03 pm IST


म्यूजिक के सरताज अदनान सामी आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन


जाने-मानें सिंगर अदनान सामी की आवाज का जादू लोगों पर किस कदर असर करता है यह सब जानते हैं। बता दें की लोकप्रिय सिंगर अदनान 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। म्यूजिक के सरताज अदनान सामी ने एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं। महज पांच साल की उम्र से बेहतरीन पियानो बजाने वाले अदनान आज 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं। गैरतलब है की उनके जन्मदिन पर उनके लाखों फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।