Read in App


• Fri, 8 Mar 2024 5:38 pm IST


डिग्री कॉलेज में महिला उत्सव मनाया गया


देवप्रयाग। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में महिला उत्सव मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में हुए उत्सव में छात्राओं ने विशेष भागीदारी की। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक भौतिकी डॉ. पारुल रतूड़ी ने कहा कि आज के दौर में महिलायें मानसिक व आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर हैं। चुनौतियों का हंसकर सामना करने वालीं महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। महिलाओं को केवल जागरूक होने की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि आज की नारी मजबूरियों को पीछे छोड़ के अपना मनोबल मजबूत करके तथा खुद को बेहतर सिद्ध करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही हैं। साथ ही अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करके कामयाबी के नित्य नए कीर्तिमान हासिल कर रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महिला जागृति से जुड़े गीतों व कविताओं का भी पाठ किया।