DevBhoomi Insider Desk • Thu, 16 Dec 2021 11:35 am IST
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से CM धामी ने की शिष्टाचार भेंट
पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बीते दिन देहरादून पहुंचे. इस दौरान उनसे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के कई नेताओं से मुलाकात की. सीएम धामी और राज्यपाल ने इस दौरान राज्य के समग्र विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इसके अलावा उनसे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित समेत कई भाजपा नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे कुशलक्षेम जानी. जिसके बाद राज्यपाल ने उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.