लंबे समय से निराशा में डूबी कांग्रेस के लिए सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ ने जोश भर दिया है। राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ को केरल में भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
दरअसल, यात्रा के दसवें दिन आज सुबह यह केरल के कोल्लम जिले के पुथियाकावु से आगे बढ़ी, यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी और यात्रा के सदस्य शुक्रवार को करीब 24 किलोमीटर पैदल चलकर करुणागपल्ली में रुके थे। वहीं आज यात्रा सुबह 6.30 बजे फिर से शुरू हुई। यह लगभग 12 किमी की दूरी तय कर अलाप्पुझा जिले में प्रवेश करेगी।
इस दौरान सुबह 11 बजे यह कायमकुलम में विराम लेगी। इसके बाद यह शाम 5 बजे फिर शुरू होगी और आठ किलोमीटर चलने के बाद चेप्पड़ में एक जनसभा के साथ आज की यात्रा का समापन होगा। इससे पहले राहुल मां अमृतानंदमयी से करुणागपल्ली के पास उनके आश्रम में मुलाकात की। उन्होंने फेसबुक पर मां अमृतानंदमयी के साथ कई फोटो भी साझा की।