Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Dec 2022 8:30 pm IST

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ को छोड़ जिम ट्रेनर एलेक्जेंडर संग लाइफ एन्जॉय कर रही हैं दिशा पटानी, देखें तस्वीरें


हिंदी सिनेमा की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार दिशा पाटनी की अदाओं का जादू लोगों के सिर पर चढ़ कर बोलता है। दिशा अपने क्रेजी लुक्स से फैंस को घायल करती रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी खूब फोटोज शेयर करती हैं जिस पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। 


बता दें कि दिशा की ग्लैम फोटोज के अलावा उनकी लव लाइफ की भी खूब सुर्ख़ियों में रहती है। दिशा कभी टाइगर श्रॉफ संग रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती थी लेकिन इन दिनों उन्हें किसी दूसरे हैंडसम हंक संग अक्सर स्पॉट किया जाता है।



दरअसल, अब टाइगर को छोड़ दिशा पाटनी इस मिस्ट्री मैन संग नजर आती हैं। इस मिस्ट्री मैन का नाम एलेक्जेंडर एलेक्स है। एलेक्जेंडर दिखने में जितने डैशिंग हैं उतने ही फिटनेस फ्रीक भी हैं।



बता दें कि दिशा पाटनी के इंस्टा अकाउंट पर एलेक्जेंडर संग उनकी कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। एलेक्जेंडर दिशा के जिम बडी हैं। दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं।