Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 5:03 pm IST

वीडियो

भाजपा ने शुरू किया चुनावी अभियान,15 अगस्त से 252 मंडलों में निकलेगी संकल्प यात्रा



भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं को जहां अलग अलग जिलों का प्रभार दे कर क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क और कार्यक्रम तय कर दिए है,  वहीँ जेपी नड्डा का कार्यक्रम भी तय हो चुका है। अब भाजपा का युवा मोर्चा भी चुनावी समर में कूदने को तैयार है। आगामी 15 अगस्त से प्रदेश के 252 मंडलों में युवा मोर्चा संकल्प यात्रा निकालने जा रहा है। कुल मिलाकर भाजपा अभी से चुनावी मोड़ में आ गयी है। 15 अगस्त को देश के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर bjp युवा मोर्चा द्वारा राज्य के सभी 252 मंडल में दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह रीले दौड़ 75 किलोमीटर का होगा। यह जानकारी भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।