Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Oct 2021 9:30 am IST


आदेश के बाद भी नेपाल में वाहन प्रवेश बंद?


चम्पावत: कोरोना के कारण बंद चल रहीं अंतर्राष्टीय सीमा खोलने के स्थानीय स्तर पर आदेश चार दिन पूर्व ही हुए थे। उसके बाद भंसार कार्यालय में लिखित आदेश न होने के कारण भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दिया गया। शुक्रवार को नेपाल अर्थ मंत्रालय ने भंसार कार्यालय को इस बात के लिखित आदेश जारी कर दिए थे कि वह अब भारतीय वाहनों का शुल्क काट सकते हैं। बावजूद इसके अब तक अंतर्राष्टीय सीमा पर वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। बनबसा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि शुक्रवार को भारत से 34 वाहन ही नेपाल की ओर निकले थे, जिन्हें पिलर नम्बर सात से आगे नहीं जाने दिया गया। हालांकि कोविड गाइडलाइन के अनुसार भारतीय लोगों को नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा है।